रोजाना अनार खाने से क्या होगा?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:17

अनार खाने के फायदेः (Anar Khane Ke Fayde)

1. हार्ट को हेल्दी रखने में मददगारः
अनार को हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक (धमनियों में फैट के जमाव को रोकने वाला) गुण पाया जाता है. इसके सेवन से सिर्फ हार्ट को ही नहीं बल्कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है. 
2. डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगारः
अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज रोगियों लिए अच्छा है. आपको बता दें कि अनार का सेवन करने से डायबिटीज को कम किया जा सकता है. अनार के जूस में मौजूद शुगर भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
Pomegranates Benefits: इम्यूनिटी, पाचन और दिल को दुरुस्त रखता है अनार, जानें अनार खाने के 5 अद्भुत लाभ!
अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज रोगियों लिए अच्छा है. Photo Credit: iStock
3. पाचन को बेहतर करने में मददगारः
अनार को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव पाया जाता है. हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट में पाया जाता है. अनार का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारी को कम किया जा सकता है.
4. गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में मददगारः
प्रेगनेंसी के दौरान अनार का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (अपरा) की रक्षा कर सकता है. इतना ही नहीं अनार में फोलेट भी होता है, जो गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है. 
5. एनीमिया की कमी को दूर करने में मददगारः
एनिमिया की समस्या से परेशान लोगों के लिए अनार का सेवन फायदेमंद हो सकता है. दरअसल आपको बता दें कि अनार का नियमित सेवन करने से न केवल शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि उसके साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम किया जा सकता है. 
6. दिमाग को तेज करने में मददगारः
अनार के नियमित सेवन से दिमाग को तेज किया जा सकता है. अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में याददाश्त को बढ़ाने में भी अनार का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. अनार को आप जूस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info